फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विदेशी खरीदारों के सामने चमक बिखरेंगे संभल के हस्तशिल्प उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में संभल के निर्यातक अपने-अपने हस्तशिल्प उत्पाद की चमक दिखाएंगे। यह पहला ट्रेड शो है, जिसमें प्रदेश के ही निर्यातकों के स्टॉल लगाए जाएंगे। संभल हड्डी-सींग के उत्पादों के लिए दुनियाभर में पहचाना जाता है। अब जीआई टैग मिलने के बाद दुनियाभर में हड्डी सींग के उत्पादों की पहचान ज्यादा बढ़ जाएगी।
21 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले ट्रेड शो में 700 विदेशी कारोबारियों को आना है। यह कारोबारी जिस उत्पाद की भी मांग कर जाएंगे, तो उस निर्यातक की किस्मत बदल जाएगी। ट्रेड शो ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जा रहा है। संभल में हड्डी-सींग के अलावा सीप, लकड़ी और अन्य तरह के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। सभी उत्पाद इस ट्रेड शो में सजाए जाएंगे। जिले से नौ स्टॉल लगाए जाने हैं। ट्रेड शो के लिए हड्डी सींग के उत्पाद गिफ्ट आइटम व अन्य कई तरह के आइटम तैयार किए हैं। जिससे विदेशी कारोबारियों की पहली पसंद बन सकें।
विज्ञापन

- ट्रेड शो के लिए कई तरह के उत्पाद तैयार किए गए हैं। विदेश में संभल के उत्पाद पहले से ही अपनी पहचान बना चुके हैं। इस ट्रेड शो से सभी उद्यमियों को लाभ मिलेगा। बुधवार को स्टॉल लगाने के लिए रवाना हो जाएंगे। -ताहिर सलामी, अध्यक्ष, हैंडीक्राफ्ट वेलफेयर एसोसिएशन सरायतरीन, संभल।
विज्ञापन

- प्रदेश का पहला ट्रेड शो आयोजित हो रहा है। इसमें 700 उद्यमी विदेश के शामिल होंगे। हड्डी सींग के उत्पाद संभल की पहचान हैं। जीआई टैग मिलने से उद्यमियों को लाभ मिलेगा। कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। स्टॉल लगाने की तैयारी बुधवार से ही हो जाएगी। -योगेश कुमार,
संयुक्त आयुक्त, उद्योग, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें