फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ग्रेटर नोएडा में आयोजित पांच दिवसीय मेले में संभल के हस्तशिल्प उत्पाद अपनी बिखेर रहे चमक

Fri, 13 Oct 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ग्रेटर नोएडा में आयोजित पांच दिवसीय मेले में संभल के हस्तशिल्प कारोबारी भी शामिल हुए हैं। यह आयोजन 12 से 16 अक्तूबर तक हस्तशिल्प निर्यात संबर्धन परिषद (ईपीसीएच) द्वारा आयोजित कराया जा रहा है। इसमें दुनियाभार से खरीदार आ रहे हैं। इससे उम्मीद है कि कारोबार बढ़ जाएगा। हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के सचिव कमल कौशल वार्ष्णेय ने बताा कि इस पांच दिवसीय मेले में एक छत के नीचे देश भर के तीन हजार से अधिक हस्तशिल्प, निर्यातक और कारीगर होम, लाइफ स्टाइल, फैशन, टेक्सटाइल और फर्नीचर के साथ-साथ अपने खास उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। कई देशों के खरीदार आए हैं। संभल से कई कारोबारी स्टॉल लगाने के लिए पहुंचे हैं। बताया कि इस मेले में वही कारोबारी स्टॉल लगा सकते हैं जो हस्तशिल्प निर्यात संबर्धन परिषद के सदस्य होते हैं। इस बार संभल में तैयार किए गए हस्तशिल्प उपहार एवं साज-सज्जा के सामान स्टॉल पर सजाए गए हैं। बताया कि इस मेले से उम्मीद है कि विदेशी खरीदार ऑर्डर देकर जाएंगे और संभल के कारोबारियों का कारोबार बढ़ेगा। यह विशेष आयोजन है। इसमें शामिल होने के लिए लंबे समय से कारोबारियों को इंतेजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें