फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal : लेनदेन को लेकर विवाद में महिला को गोली मारी, ससुर गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों से मारपीट

Sat, 01 Oct 2022 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
pistol
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन को लेकर परिवार के सदस्यों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक के पिता और चाचा ने उसकी पत्नी को गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी मुस्लिम पुत्र तस्लीम दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार की शाम को वह घर आया था।

विज्ञापन


बताते हैं कि उसने अपने चाचा गामा से उधार के रुपये मांगे। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और फिर मारपीट हुई। इसमें मुस्लिम का पिता तस्लीम भी अपने भाई गामा के पक्ष में आ गया। आरोप है कि मुस्लिम की पत्नी केसर जहां और मां महरुल जहां चोटिल हो गए। इसी दौरान मुस्लिम ने पिता और चाचा ने केसर जहां को गोली मार दी। जिसमें गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने मुस्लिम के पिता को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका चाचा भाग गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले
में रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तस्लीम और उसके भाई गामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तस्लीम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों से मारपीट, वर्दी भी फाड़ी, चार पर केस
सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच करने के लिए पहुंचे नखासा थाने के पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की गई और वर्दी भी फाड़ी है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नखासा थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर वह गांव खानपुर खुम्मार एक शिकायत की जांच करने के लिए गए थे। साथ में सिपाही प्रमोद कुमार और ओमकार सिंह भी थे। शिकायतकर्ता चंद्रा पत्नी हेतराम से जानकारी करने के बाद जब आरोपी अशोक के घर पहुंचे तो वह घर में घुस गया और जब बाहर आने के लिए कहा तो अशोक का रिश्तेदार रमेश, रमेश की पत्नी मनिकेष और दो अन्य महिलाओं ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब विरोध किया तो सिपाही ओमकार सिंह की वर्दी फाड़ दी और सिपाही प्रमोद कुमार को डंडे से मारा। नखासा थाने में तीन महिला समेत चार के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नखासा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने पर रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही चंद्रा पत्नी हेतराम की तहरीर पर अशोक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। अशोक ने किस्तों के नाम पर चंद्रा से रुपये जमा कराए थे और अब
विज्ञापन

रुपये वापस नहीं किए। इसी मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें