450 बवालियों की फोटो से तलाश की जा रही
बवाल तीन स्थानों पर हुआ था। पहला बवाल जामा मस्जिद के नजदीक हुआ था। जहां पांच लोगों की जान गई थी। दूसरा बवाल नखासा तिराहे पर हुआ था। जहां पुलिस पर पथराव और फायरिंग की थी। इसके बाद हिंदूपुरा खेड़ा में बवाल हुआ था। पुलिस के अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया गया था।
इन तीनों ही स्थानों पर पुलिस-प्रशासन की ओर से वीडियो बनाया गया था और फोटो भी लिए थे। एसपी ने बताया कि वीडियो और फोटो के आधार पर 450 चेहरे पहचाने गए हैं। उनकी पहचान के लिए टीम जुटी हुई है। जिससे उनकी भी गिरफ्तारी की जा सके।
माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को रोकें : इमाम
चंदौसी शहर इमाम मोहम्मद नाजिम ने कहा कि कुछ लोग और सोशल मीडिया बावड़ी को लेकर अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हाेंने प्रशासन से अनुरोध है कि वह इस तरह के लोगों को बावड़ी तक न आने दें, जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
शहर इमाम ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी के आसपास जिन प्रापर्टी डीलर ने प्लाॅटिंग की थी। वह सभी दूसरे समाज के थे। इतने दिन से बावड़ी को अस्तित्व में लाने का कार्य किया जा रहा है। किसी मुस्लिम ने कोई विरोध नहीं किया है।
बताया कि बावड़ी पर वर्ष 2017 में पौधारोपण किया गया था। वह अशोक के पेड़ आज भी लगे हैं। मुस्लिम समाज को इससे कोई सरोकार नहीं है, लेकिन अब कुछ लोग मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं कि मुस्लिम समाज बावड़ी पर मस्जिद बनाना चाह रहा था।
कहा कि चंदौसी को चांद सी रहने दें। माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करें। चंदौसी की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल दूर-दूर तक दी जाती है। भाईचारे की मिसाल पर दाग लगाएं। प्रशासन से भी अनुरोध है कि वह इस तरह के लोगों को बावड़ी तक न आने दें, जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।