फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा: जुमे की नमाज... शहर में चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद फोर्स, मुरादाबाद मंडल में अलर्ट, ड्रोन से निगरानी

Fri, 13 Dec 2024 10:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

 संभल में पुलिस-प्रशासन जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट है। जामा मस्जिद पर तीन लेयर सुरक्षा के साथ ड्रोन से निगरानी होगी। प्रमुख स्थानों पर आरआरएफ, आरएएफ और पीएसी की 10 कंपनी तैनात हैं।
विज्ञापन
संभल में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और फोर्स का पहरा है। तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। जामा मस्जिद पर कड़ा पहरा रहेगा। अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि एहतियाती तौर पर चौकसी बरती जा रही है।

विज्ञापन


मुरादाबाद रेंज के सभी जिलों से फोर्स बुलाई हुई है। इसके अलावा आरआरएफ, आरएएफ और पीएसी की 10 कंपनी शहर के प्रमुख स्थानों पर तैनात हैं। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद से चौकसी बरती जा रही है। शहर में शांति का माहौल है, लेकिन पुलिस की निगरानी और सतर्कता बरकरार है।

एसपी ने बताया कि जामा मस्जिद पर तीन लेयर सुरक्षा रहेगी। जामा मस्जिद जाने वाले दो रास्तों पर बैरिकेडिंग की हुई है। वहां फोर्स को लगाया हुआ है। नमाज अदा करने के लिए लोग पैदल ही जाएंगे। वाहन जामा मस्जिद के आसपास पार्क नहीं कराया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। 

ड्रोन से होगी मस्जिद के इलाके में निगरानी

बवाल के बाद से शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। इसमें ड्रोन से निगरानी भी शामिल है। जुमा नमाज के दौरान ड्रोन से जामा मस्जिद और उसके आसपास इलाके में निगरानी की जाएगी। एसपी ने बताया कि शहर के सभी कैमरे चालू हैं और उनके माध्यम से भी निगरानी बरकरार है।

अपने क्षेत्र की मस्जिद में नमाज अदा करें लोग : एसपी

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संभल शहर के आसपास के देहात क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने जिम्मेदार लोगों से संवाद किया है। जिसमें अपने अपने गांव की मस्जिद में ही नमाज अदा करने की अपील की गई है। एसपी ने कहा कि उलमा से भी लगातार यही अपील कराई जा रही है।

विज्ञापन


जिससे जामा मस्जिद पर अनावश्यक भीड़ न पहुंचे। जो लोग मस्जिद के आसपास के नमाज अदा करते चले आ रहे हैं वही लोग नमाज अदा करें। धारा 163 लागू है इसलिए उसका भी पालन कराया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें