फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal violence: पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल पर बातचीत करने वाला गिरफ्तार, पत्थरबाजी में शामिल होने का शक

Thu, 30 Jan 2025 06:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

पाकिस्तानी माैलाना से बातचीत करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक उसके पत्थरबाजी में शामिल होने का शक है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी माैलाना से बात करता युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया से जुड़े पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल पर बातचीत करने वाले संभल जिला निवासी आकिल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवक से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। युवक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस ने बवाल में गोली चलाई थी।

विज्ञापन


युवक का वीडियो 15 जनवरी को वायरल हुआ था। जिसमें युवक ने खुद को संभल का रहने वाला बताया था और 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल का जिम्मेदार पुलिस-प्रशासन को बताया था। युवक ने मौलाना से पूछा था कि जिन पांच लोगों की बवाल में जान गई है उनको शहीद कहा जाएगा या नहीं।

मौलाना द्वारा कहा गया था कि वह शहीद कह सकते हैं। युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद से ही पुलिस खोजबीन में लगी थी। अब युवक को बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव से हिरासत में लिया गया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर मामला संज्ञान में आया था। युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बवालियों की तलाश जारी, कई संदिग्ध हिरासत में

संभल कोतवाली और नखासा थाना पुलिस ने कई संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। पुलिस को शक है कि 24 नवंबर को हुए बवाल में यह लोग शामिल थे। फोटो और वीडियो के आधार पर इन लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही पूछताछ भी चल रही है। दोनों थानों की पुलिस लगातार उपद्रवियों की तलाश में लगी है।

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। आगजनी और पत्थरबाजी के साथ फायरिंग की थी। यह उपद्रव जामा मस्जिद पर काबू किया था तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर हमला किया था। एसपी ने बताया कि तीन स्थानों पर हुए उपद्रव के मामले में सात एफआईआर दर्ज कराई गई थीं।

इसमें पांच एफआईआर संभल कोतवाली में दर्ज की गई थी। जबकि दो एफआईआर नखासा थाने में दर्ज हुई थीं। इन सभी सात एफआईआर में 40 नामजद और 2750 अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। लूम संभल कोतवाली में एक एफआईआर सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल के खिलाफ भी दर्ज है।

सांसद पर भड़काऊ भाषण देने और विधायक के बेटे पर उकसाने का आरोप है। हालांकि सांसद की गिरफ्तारी पर जांच पूरी होने तक रोक हाईकोर्ट द्वारा लगा दी गई है।
 
उपद्रवियों की तलाश में लगातार पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। फोटो और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की तलाश जारी है। 73 उपद्रवी जेल भेजे जा चुके हैं। जो उपद्रवी वांछित चल रहे हैं। उनकी भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें