फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में न्यायिक जांच आयोग: एडीएम समेत 29 ने दर्ज कराए बयान, जैन बोले- पुताई कर मंदिर के मिटना चाहते हैं सुबूत

Fri, 28 Feb 2025 07:02 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल जामा मस्जिद सर्वे बवाल की जांच कर रही तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की टीम शुक्रवार को संभल पहुंची। पहले दिन एडीएम, डॉक्टर, अधिवक्ता समेत 29 लोगों के बयान दर्ज किए गए। डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारियों के बयान शनिवार को दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
संभल में बयान दर्ज करवाने के लिए जाते लोग - फोटो : संभल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के मामले में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की टीम शुक्रवार की संभल के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहुंची। बवाल से जुड़े मामले में स्थानीय लोगों के साथ घटना के समय मौके पर मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए गए। सुबह 10 बजे से शाम 5.15 बजे तक यह प्रक्रिया चलती रही।

विज्ञापन


शनिवार को न्यायिक जांच आयोग द्वारा बयान दर्ज किए जाएंगे। आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए हैं। बवाल के दौरान घायल लोगों और पुलिसकर्मी से संबंधित जानकारी लिखित में ली गई है। न्यायिक जांच आयोग के दौरे के पहले दिन 29 लोगों के बयान दर्ज हुए हैं।

इसमें एडीएम प्रदीप कुमार वर्मा, अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, जिला अस्पताल के कर्मचारी व आम लोगों के बयान शामिल हैं। इसमें जामा मस्जिद सर्वे से जुड़े मामले में शामिल अधिवक्ताओं के भी बयान दर्ज किए गए हैं। मालूम हो कि 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था।
विज्ञापन


इसमें पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिसकर्मी और कई लोग घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग की थी और आगजनी व तोड़फोड़ कर दी थी। इस घटना के चलते तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया था।

तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग में रिटायर्ड जज देवेंद्र अरोड़ा अध्यक्ष, रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी और पूर्व डीजीपी एके जैन व रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमित मोहन प्रसाद सदस्य के रूप में शामिल हैं। शनिवार को डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

न्यायिक जांच आयोग के सदस्य एके जैन ने बताया कि एडीएम, डॉक्टर, अधिवक्ता समेत 29 लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। यह बयान उन लोगों के दर्ज किए हैं जिनके शपथ पत्र या प्रार्थना पत्र आयोग को मिले थे। जो शेष बचे हैं उनके बयान शनिवार को दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन

रंगाई-पुताई कर मंदिर के साक्ष्य मिटाने चाहती है जामा मस्जिद कमेटी: जैन 

संभल जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताकर अदालत में याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने भी टीम के समक्ष बयान दिए। जैन ने मीडिया को बताया कि उन्होंने जांच टीम से कहा कि 19 नवंबर को सर्वे पूरा नहीं हुआ था इसलिए 24 नवंबर को सर्वे करने फिर पहुंचे। हमने फायरिंग की आवाज सुनी, स्थिति नियंत्रण से बाहर थी।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर स्थिति को संभाला और हम सर्वे के बाद टीम के साथ पुलिस की निगरानी में कोतवाली तक पहुंचे।  सर्वे टीम के कोतवाली जाते समय जय श्रीराम की नारेबाजी के सवाल पर जैन ने कहा कि ऐसा कोई साक्ष्य किसी के पास हो जिसमें मेरे द्वारा नारेबाजी की गई है तो वह दिखाया जाए।

आगे कहा कि जामा मस्जिद कमेटी रंगाई-पुताई की अनुमति इसलिए मांग रही है जिससे मंदिर के साक्ष्य मिटाए जा सकें। हाईकोर्ट ने एएसआई की टीम की सर्वे रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की जरूरत नहीं है। इससे पूरे हिंदू समाज में खुशी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें