सांसद पर है भड़काऊ भाषण देने व विधायक के बेटे पर ही भीड़ को उकसाने का आरोप
जामा मस्जिद के नजदीक शुरू हुए बवाल में एक मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में सांसद पर भड़काऊ भाषण देने और विधायक के बेटे पर भीड़ को भड़काने का आरोप है। इसी मुकदमे में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की भूमिका प्रकाश में आई है। उनको 23 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी वह जेल में है और उनकी सुनवाई की अगली तिथि 28 अप्रैल है।
मेटा से जो डाटा मांगा गया है वह अभी मिला नहीं है। जो डाटा एसआईटी को मोबाइल से मिला था या डिलीट कर दिया गया था। उसकी रिकवरी के लिए टीम काम कर रही है। इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल