फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 03 Dec 2022 06:16 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

ताराचंद्र का साथी रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मकसूदनपुर निवासी दानवीर घायल है। उसने बताया कि शुक्रवार की शाम रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव करकौरी निवासी उनके एक रिश्तेदार के बेटे की बरात गांव कानहू गांव गई थी। बारात में शामिल होने के लिए वह और तारांचद्र आए थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-अनूपशहर मार्ग पर गांव हरदासपुर के नजदीक शनिवार की दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें जुनावई थाना क्षेत्र के गांव सराय बह्माण निवासी ताराचंद्र (23) पुत्र धर्मपाल और दूसरी बाइक पर सवार रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव कहरौला गर्वी व हाल अनूपशहर टीचर्स कॉलोनी निवासी मुकेश (30) पुत्र गंगाप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

ताराचंद्र का साथी रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मकसूदनपुर निवासी दानवीर घायल है। उसने बताया कि शुक्रवार की शाम रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव करकौरी निवासी उनके एक रिश्तेदार के बेटे की बरात गांव कानहू गांव गई थी। बारात में शामिल होने के लिए वह और तारांचद्र आए थे।

शनिवार की दोपहर गांव करकौरी से मकसूदनपुर जा रहे थे। गांव हरदासपुर के नजदीक हादसा हो गया। इसमें ताराचंद्र की मौत हो गई है। और दूसरी बाइक पर सवार की भी मौत हुई है। रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि दो बाइकों में भिड़ंत के दौरान दो लोगों की मौत हुई है। तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें