फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal : सौतेले पिता ने नशे में दो साल की बेटी को पटक-पटक कर मार डाला, दूसरी अस्पताल में मरणासन्न

Fri, 10 Nov 2023 12:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में बेटियों की पिटाई की थी। इसमें एक की एक की मौत हो गई है। दूसरी बेटी का उपचार चल रहा है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला नवादा में बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे सौतेले पिता ने दो वर्षीय बेटी जन्नत की पटक-पटक कर हत्या कर दी जबकि तीन वर्षीय बेटी मन्तशा को मरी हालत में छोड़ दिया। आरोपी सौतेले पिता ने इस घटना को नशे की हालत में अंजाम दिया। 

विज्ञापन


आरोपी की पत्नी शाइस्ता परवीन ने बताया कि शाम के समय उनका पति नशे की हालत में ई-रिक्शा चलाकर घर आया था। इस दौरान उसने खाना खाने की बात कही। आरोपी को खाना दिया तो वह अपने आप ही नाराज हो गया। इसी दौरान आरोपी ने बालिकाओं के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी दोनों बालिकाओं को कमरे में ले गया और पटक पटक मारने लगा। 

कुछ देर के बाद शोर मचाने पर आरोपी ने गेट खोला तो दो वर्षीय बालिका जन्नत की मौत हो गई थी जबकि तीन वर्षीय बालिका गंभीर हालत में पड़ी मिली। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले सरायतरीन निवासी एक युवक से हुई थी। उसके साथ रहते ही दोनों बेटियों का जन्म हुआ। छह महीने पहले पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद दूसरी शादी की। 
विज्ञापन


बताया कि उसका दूसरा पति बेटियों को किसी न किसी बात पर मारता था। बृहस्पतिवार को एक बेटी की हत्या कर दी और दूसरी बेटी को मरा हुआ समझ कर छोड़ा है। वहीं लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। साथ ही बालिकाओं को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां जन्नत के मृत होने की पुष्टि की गई। मन्तशा का उपचार किया जा रहा है। 

आरोपी ने नशे की हालत में बालिकाओं की पिटाई की जिसमें एक की मौत हो गई है। दूसरी बेटी का उपचार चल रहा है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें