फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Shiva Temple: परिक्रमा स्थल और रास्तों की पैमाइश, रस्तोगी समाज बोला- अभी भी अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटा

Thu, 19 Dec 2024 08:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

राजस्व टीम ने खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर के परिक्रमा स्थल और रास्तों की पैमाइश कर अतिक्रमण पर निशान लगाए। रस्तोगी समाज ने मंदिर के आसपास अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
संभल के शिव मंदिर में पूजा करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व टीम ने बृहस्पतिवार को खग्गू सराय में मिले प्राचीन शिव मंदिर के परिक्रमा स्थल और रास्तों की पैमाईश की। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने मंदिर के आस-पास के क्षेत्र की पैमाइश की और निशान लगाए। प्रशासन जल्द ही मंदिर के आसपास हुए अतिक्रमण को हटवाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को मंदिर पर पूजा करने पहुंचे रस्तोगी समाज के लोगों ने मंदिर के आसपास और परिक्रमा स्थल पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। उनका कहना था कि 46 साल पहले मंदिर के आसपास कुछ नहीं था।

रस्तोगी समाज के लोग मंदिर की परिक्रमा करते थे। जबकि कुएं पर पूजन किया जाता था। आरोप लगाया कि दंगे के दौरान समाज के लोगों ने पलायन किया तो दूसरे समाज के लोगों ने जबरन छीनी थीं। मंदिर के आसपास हुए अतिक्रमण से अनजान प्रशासन ने बृहस्पतिवार को गंभीरता दिखाई।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार सतेंद्र चाहर के नेतृत्व में टीम खग्गू सराय पहुंची और मंदिर के आसपास के इलाके के साथ परिक्रमा स्थल और सड़कों की भी पैमाइश की। करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर इलाके में रही टीम ने अतिक्रमण पर निशान भी लगाए हैं।

मंदिर के पीछे मकान मालिक ने खुद तोड़ना शुरू किया छज्जा

खग्गू सराय में मंदिर मिलने के बाद से हिंदू वर्ग के लोग यहां पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। कोई दिल्ली से तो कोई मुरादाबाद से आ रहा है। मंदिर के पीछे बने मकान के कुछ हिस्से को लोगों ने अवैध निर्माण बताया है। रस्तोगी समाज के लोगों ने मंदिर के पीछे परिक्रमा स्थल होने का दावा किया।

प्रशासन ने भी मकान मालिक मतीन को अतिक्रमण हटाने की नसीहत दी है। बृहस्पतिवार की सुबह मतीन ने खुद मकान के छज्जे का कुछ हिस्सा तोड़ा है।

विज्ञापन

खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर के आसपास व परिसर में पैमाइश कराई गई है। मंदिर के आसपास अतिक्रमण होने की शिकायत थी। पहले भी अतिक्रमण हटवाया गया है। -डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें