गीता का श्लोक महाभारत के रथ के साथ लिखा
पुराणों में उल्लेख मिलता है कि कलियुग में भगवान का अवतरण संभल में होगा। सत्यव्रत पुलिस चौकी में गीता के चौथे अध्याय से लिया गया श्लोक लिखा है। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण अपने अवतार लेने के उद्देश्य और कारण अर्जुन को बताते हैं।
यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्गवति भारत, अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्। परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्, धर्म संस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ।।
इसका अर्थ है : जब-जब धर्म की हानि होती है, हे भारत, और अधर्म में वृद्धि होती है, तब-तब मैं अपने रूप को प्रकट करता हूं। साधुओं के उद्धार और दुष्कर्मियों के विनाश के लिए, तथा धर्म की पुनर्स्थापना के लिए, मैं हर युग में प्रकट होता हूं।
Moradabad : जिला अस्पताल के वॉशरूम में महिला की वीडियो बनाई, परिजनों ने मनचले को खूब पीटा, पुलिस को सौंपा
चार चौकियों का किया गया शिलान्यास
संभल जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चौकियों की स्थापना कराने का काम जारी है। बृहस्पतिवार को संभल सर्किल क्षेत्र में चार चौकियों का शिलान्यास हुआ। जल्द ही यह चौकियां बनकर तैयार होंगी। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर और खिरनी मोहिउद्दीनपुर में पुलिस चौकी का निर्माण किया जाएगा।
संभल-गंवा मार्ग किनारे पुलिस चौकी का शिलान्यास चौकी प्रभारी संदीप कुमार मलिक ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद किया। गांव लखनपुर में रोड किनारे पुलिस चौकी का शिलान्यास मनोज कुमार ने किया। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चंदायन में पुलिस चौकी का शिलान्यास आरएसएस के विभाग कार्यवाह छत्रपाल ने कराया।