फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: रावण की तारीफ, पुतला जलाने को बताया गलत, देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल

Thu, 27 Oct 2022 11:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, संभल

सार

इस मामले में गांव भीकमपुर जैनी निवासी अवधेश पुत्र ऋषिपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया है कि 26 अक्तूबर की दोपहर गांव निवासी देवी सिंह के घर पर काफी लोगों ने एक बैठक आयोजित की गई। इसी बैठक में शामिल होने आए गांव निवासी हरप्रसाद उर्फ निर्भय ने देवी-देवताओं के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे और रावण की प्रशंसा की। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जैनी में एक बैठक के दौरान देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसमें मौजूद लोगों ने उपहास भी उड़ाया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति ने रावण की प्रशंसा की और पुतला दहन करने को गलत बताया। 

विज्ञापन

इस मामले में गांव भीकमपुर जैनी निवासी अवधेश पुत्र ऋषिपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया है कि 26 अक्तूबर की दोपहर गांव निवासी देवी सिंह के घर पर काफी लोगों ने एक बैठक आयोजित की गई। इसी बैठक में शामिल होने आए गांव निवासी हरप्रसाद उर्फ निर्भय ने देवी-देवताओं के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे और रावण की प्रशंसा की। 

दशहरे पर रावण के पुतला दहन को भी गलत बताया। इसका वीडियो बनाया गया। बताया कि इन आपत्तिजनक शब्दों की जानकारी गांवों के लोगों को हुई तो रोष पनप गया। रजपुरा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें