कुर्की तक की होगी कार्रवाई
संभल कोतवाली और नखासा पुलिस जिन वांछित उपद्रवियों की तलाश में लगी है वह हाथ नहीं आ रहे हैं। घटना के बाद से ही शहर छोड़कर कहीं छिपे हैं। पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है लेकिन उपद्रवियों के परिवारों ने भी घर छोड़ दिए हैं। एसपी का कहना है कि वांछित उपद्रवी जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो कुर्की की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर इनाम भी घोषित किया जाएगा। उपद्रवी जो उपद्रव कर गए हैं उनको छोड़ा नहीं जाएगा।
450 उपद्रवी फोटो से पहचाने जाएंगे
बवाल शहर के तीन स्थानों पर हुआ था। पहला बवाल जामा मस्जिद के नजदीक हुआ था। जहां पांच लोगों की जान गई थी। दूसरा बवाल नखासा तिराहे पर हुआ था। जहां पुलिस पर पथराव और फायरिंग की थी। इसके बाद हिंदूपुरा खेड़ा में बवाल हुआ था। जहां एसपी और डीएम पर जानलेवा हमला किया गया था। इन तीनों ही स्थानों पर जो उपद्रवी थे उनमें 450 के फोटो पुलिस के पास हैं। फोटो के आधार पर ही उन चेहरों की तलाश की जा रही है।