फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अफसरों से सांठगांठ कर जिले में वक्फ संपत्तियों को बेचा, डीएम के आदेश पर जांच शुरू, अज्ञात पर केस

Sat, 18 Jan 2025 11:36 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल में वक्फ संपत्तियों के फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि बैनामा और श्रेणी परिवर्तन कर वक्फ संपत्तियां खुर्द-बुर्द की गई हैं। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
संभल जामा मस्जिद के पास तैनात पुलिसबल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल शहर और उसके आसपास तमाम वक्फ संपत्तियों को खुर्द बुर्द किया गया है। अधिकारी व कर्मचारियों से सांठगांठ कर वक्फ संपत्तियों को बेचा गया है। बैनामा कराने से लेकर जमीन की श्रेणी तक परिवर्तन कराई गई हैं। इस फर्जीवाड़े के खिलाफ डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया जांच करा रहे हैं।

विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के बाद वक्फ संपत्ति खुर्द बुर्द करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी तय है। डीएम को एक वक्फनामा दिया गया था, जिसमें 20 वक्फ संपत्तियों की जानकारी अंकित थी। जब जांच कराई गई तो जानकारी सामने आई कि कई संपत्ति अब किसी अन्य व्यक्ति के नाम हैं।

जबकि वक्फ संपत्तियाें का बैनामा नहीं किया जा सकता है। इस फर्जीवाड़े की जानकारी के बाद ही डीएम ने जांच के निर्देश दिए थे। डीएम ने बताया कि जो भी वक्फ संपत्तियां हैं उनकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वक्फ संपत्ति का बैनामा नहीं किया जा सकता है लेकिन यह जानकारी सामने आ रही है कि पक्का करार कर वक्फ संपत्तियों को खुर्दबुर्द किया गया है।
विज्ञापन


जो भी तथ्य जांच में सामने आएंगे उसके अनुसार ही कार्रवाई की जानी है। वक्फ संपत्तियों की जांच जल्द ही पूरी हो जाएगी। चंद्रेश्वर तीर्थ के ट्रस्टी ने किया था हल्लू सराय में 52 बीघा जमीन होने का दावा: एएसआई संरक्षित चंद्रेश्वर तीर्थ की 84 बीघा जमीन होने का दावा जय बाबा चंद्रेश्वर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मुकेश गोयल ने किया था।

जिसमें 52 बीघा जमीन हल्लू सराय में होने की बात कही थी। साथ ही यह भी बताया था कि वर्तमान में 52 बीघा जमीन पर कब्जा है। डीएम और एसपी के सामने ट्रस्टी ने कुछ दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। जो उर्दू भाषा में लिखे हैं। इस मामले में भी डीएम ने जांच कराने का भरोसा दिलाया था।

विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ दर्ज है रिपोर्ट

जामा मस्जिद के नजदीक बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी की जमीन को वक्फ संपत्ति होने का दावा किया था। जबकि वह पालिका की संपत्ति में दर्ज है। इसके बाद ही फर्जी वक्फनामा प्रस्तुत करने में अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में ईओ मणिभूषण तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वक्फ संपत्ति के मुतवल्ली मोहम्मद खालिद ने शपथपत्र पर लिखकर दिया है कि सत्यव्रत पुलिस चौकी जिस जमीन पर बन रही है उससे उनका कोई लेना देना नहीं है। साथ ही वक्फ संपत्ति नहीं होने की भी जानकारी लिखी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें