फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल के सांसद डाॅ. बर्क की हालत स्थिर, आईसीयू में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की हालत स्थिर है। वे मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। सांसद की सेहत के लिए रविवार को संभल में दुआ कराई गई। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व सांसद के पोते जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि शनिवार को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को हालत में सुधार हुआ है। गुर्दे में तकलीफ बढ़ गई थी।
विज्ञापन

वहीं निजी अस्पताल के प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सांसद डॉ. बर्क की हालत स्थिर है। आईसीयू में उपचार चल रहा है। वहीं दूसरी ओर संभल के मियां सराय स्थित मदरसा जिया उल इस्लाम में सांसद डॉ. बर्क की अच्छी सेहत के लिए दुआ कराई गई। इस दौरान निगार आलम, साद आदिल, साहिल, इमरान, रय्यान, सुहेब, आमान, हमजा, अबू तल्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें