फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: मन्नत पूरी हुई तो 'गंगा' लेने निकले संभल के मोहम्मद मुजाहिद, कांवड़ियों के जत्थे में उत्साह का माहौल

Sun, 16 Aug 2026 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल

सार

इन दिनों सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में गंगा जल लेने के लिए कांवड़ियों के जत्थे रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को संभल जिले के गांव देहली से निकला कांवड़ियों का एक जत्था, उस वक्त चर्चा में आ गया, जब एक मुस्लिम युवक मोहम्मद मुजाहिद टोपी लगाए इस जत्थे में शामिल था।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा पर मुजाहिद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह में भक्ति की बहार चरम पर है। अलग-अलग तरह से शिव भक्त गंगा जल भरकर ला रहे हैं। शिव भक्तों में उत्साह कम नहीं है। इन दिनों सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में गंगा जल लेने के लिए कांवड़ियों के जत्थे रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को संभल जिले के गांव देहली से निकला कांवड़ियों का एक जत्था, उस वक्त चर्चा में आ गया, जब एक मुस्लिम युवक मोहम्मद मुजाहिद टोपी लगाए इस जत्थे में शामिल था।

विज्ञापन


इस पर लोगों की निगाह पड़ी तो यह सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ गया। मोहम्मद मुजाहिद ने बताया कि वह सनातन धर्म में आस्था रखता है और भोलेनाथ का पुजारी है। उसकी  मन्नत थी, जो पूरी हो गई है। इसी मन्नत के पूरा होने पर उसने गंगा जल भरकर लाने का संकल्प लिया था और अब गांव के कांवड़ियों के साथ गंगाजल लेने के लिए निकला है।

हालांकि, पत्नी और बच्चों को साथ में नहीं लिया है। वह गांव के कांवड़ियों के साथ में गया है। गांव से करीब 10-12 किलोमीटर की यात्रा करके संभल के चंदौसी चौराहे पर पहुंचे तो जश्न का माहौल बन गया। करीब आधा घंटे तक कांवड़ियों में उत्साह बना रहा है। इसके बाद यह जत्था आगे की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन


मालूम हो, इस जत्थे में करीब 20-30 कांवडि़ए शामिल हैं, जो डाक कांवड़ लेने गए हैं। यह 17 अगस्त सोमवार के दिन गांव दहेली पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बताते चले कि इससे पहले संभल की तमन्ना मलिक भी अपने पति के साथ गंगा जल भरकर ला चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें