फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Jama Masjid: कमेटी बोली- पुताई में हरा रंग प्रयोग हो या न हो... हमें कोई दिक्कत नहीं, ASI को अधिकार

Fri, 21 Mar 2025 11:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संवाद

सार

जामा मस्जिद की पुताई को लेकर जारी बहस को कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने समाप्त करते हुए कहा कि यह हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही है। कहा कि एएसआई को रंग चयन का अधिकार दिया गया है और सफेदी पर भी कोई आपत्ति नहीं है। दो दिन में पुताई का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
संभल जामा मस्जिद में सजावट का काम शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामा मस्जिद की पुताई को लेकर छिड़ी हुई बहस को जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने खत्म कर दिया है। सदर का कहना है कि पुताई हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही है। आदेश में जो लिखा है उसका पालन करते हुए एएसआई पुताई कराए। एएसआई की मर्जी है कि वह पुताई के दौरान हरे और सुनहरे रंग का इस्तेमाल करे या न करे।

विज्ञापन


हमने यह निर्णय लेने का अधिकार एएसआई पर छोड़ दिया है। इसलिए रंग को लेकर कोई बहस होनी ही नहीं चाहिए। यदि मस्जिद पर पूरी तरह सफेदी कर दी जाएगी तब भी हम आपत्ति नहीं जता रहे हैं। बृहस्पतिवार को जामा मस्जिद के मुख्य गेट के हिस्से पर पुताई का काम किया गया है।

अभी तक हुई पुताई में सफेदी का ही इस्तेमाल किया गया है। मस्जिद के पिछले हिस्से में भी सफेदी ही की गई है। दूसरे किसी रंग का इस्तेमाल नहीं हुआ है। कमेटी के सदर ने कहा कि हमने एएसआई से पुताई के लिए अनुमति मांगी तो उन्होंने नहीं दी।
विज्ञापन


हम हाईकोर्ट चले गए और हाईकोर्ट के आदेश पर ही पुताई हो रही है और सजावट भी होगी। कहा कि हमने एएसआई के अधिकारियों को कहा है कि जो हाईकोर्ट का आदेश है उसके अनुसार पुताई करा दी जाए। सदर ने बताया कि अभी दो दिन का समय पुताई का काम पूरा होने में लग सकता है। 

Trending Videos

300 रंग-बिरंगी लाइटों से सजाई जाएगी मस्जिद
जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने बताया कि हर वर्ष रमजान के महीने में मस्जिद की सफाई और पुताई होती रही है। इसके बाद सजावट का काम किया जाता है। पुताई चल रही है और सजावट का काम भी शुरू करा दिया है। बताया कि इस बार झालर से नहीं सजाया जाएगा। रंग बिरंगी लाइट्स से मस्जिद को सजाया जा रहा है। यह सजावट ईद तक रहेगी। उसके बाद सजावट को हटा दिया जाएगा। बताया कि सजावट के लिए लाइटें लगानी शुरू कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: सांसद बर्क बोले: 'सालार मसूद गाजी महान संत...', उनकी याद में मेला रोकना अनैतिक, संभल के अधिकारी फैला रहे नफरत
विज्ञापन

हरे रंग को लेकर हिंदू संगठनों ने किया था विरोध
जामा मस्जिद की पुताई के लिए जब हाईकोर्ट ने एएसआई को आदेश दिया तो हिंदू संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम और एसपी को दिया गया था। जिसमें मांग की थी कि मस्जिद में हरा रंग नहीं किया जाना चाहिए। यदि हरा रंग किया जाता है तो भगवा रंग भी किया जाए। इसके अलावा यह भी मांग की थी कि मस्जिद में हरा या भगवा रंग न कराकर सफेद करा दिया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें