फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फिर सुर्खियों में संभल, दंगों पर आधारित फिल्म के पोस्टर पर प्रतिक्रियाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उदयपुर फाइल्स फिल्म से चर्चा में रहे निर्माता अमित जानी ने कल्कि संभल नामक फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया है। इससे सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि बहस रूपी प्रतिक्रियाओं में धार्मिक नारों को अभिवादन अंदाज में इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

फिल्म से जुड़े लोग बताते हैं कि इस फिल्म में 1978 के दंगे को केंद्र में रखा गया है। 24 नवंबर 2024 को संभल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल को भी दर्शाया गया है। अब्बाजान और भाईजान नामक किरदारों के जरिये कहानी आगे बढ़ाई गई है। अब्बाजान को 1978 के संभल दंगे से और भाईजान का किरदार 24 नवंबर 2024 के बवाल से जोड़ा गया है।

इन दोनों के ही लोग राजनीतिक निहितार्थ निकाल रहे हैं। तत्कालीन नेताओं से जोड़कर यह किरदार देखे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर नाम और धर्म के अनुसार संबोधन करके कोई फिल्म के प्रति उत्साह या भावनाएं जताई जा रही हैं। कुछ धार्मिक झंडों या इमोजी से अपनी राय स्पष्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से हटकर स्थानीय स्तर पर चर्चा करने वाले कुछ लोगों ने कहा कि इस तरह की फिल्में माहौल खराब कर सकती हैं। कुछ का कहना है कि फिल्म को चर्चाओं में लाने के लिए सोशल मीडिया को पोस्टर का प्लेटफॉर्म बनाया गया है।

हालांकि जिले के बड़े राजनीतिक या धार्मिक नेताओं ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। दूसरी ओर, फिल्म निर्माता अमित जानी ने सोशल मीडिया पर कहा है कि 1978 के दंगे में हिंदुओं पर अत्याचार हुआ था, उसे उजागर करने के लिए फिल्म बनाई है। इससे 1978 के दंगे और 24 नवंबर 2024 के बवाल के दौरान राजनीतिक व सामाजिक लोगों की भूमिका को सामने लाने की कोशिश है।

पूर्व में संभल में सक्रियता के दौरान इस फिल्म पर चर्चा करने वाले जानी ने अज्ञात नंबर से फोन पर धमकी मिलने की एफआईआर भी दर्ज कराई थी। अलबत्ता उस मामले में पुलिस की तरफ से अब तक कुछ उजागर नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें