आधे गांव की आबादी रहती है इस किले की परिधि में
निरीक्षण के दौरान एएसआई के द्वारा जो नक्शा देखा गया था उसके मुताबिक गांव की बड़ी आबादी किले की परिधि में रहती है। किले के गेट के आसपास भी कब्जा जमा रखा है। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए ही एएसआई द्वारा प्रशासन से आग्रह किया गया था। अभी तो गेट के सामने का ही कब्जा हट रहा है।
मुगलकाल में रुस्तम खान दक्खनी ने कराया था किले का निर्माण
मुगल बादशाह शाहजहां की सल्तनत में संभल व मुरादाबाद के फाैजदार रहे रूस्तम खान दक्खनी ने संभल जिले के सौंधन में इस किले का निर्माण कराया था। यह किला स्थापत्य कला की खूबसूरती और तत्कालीन दौर की यादगार निशानियों में से एक है। किले का निर्माण 1645 ईसवीं में होने का उल्लेख एएसआई के रिकार्ड में दर्ज है।