फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: राहुल गांधी से जुड़े मामले की 25 अगस्त को सुनवाई, बार एसोसिएशन चुनाव के कारण मिली अगली तारीख

Fri, 18 Jul 2025 09:22 PM IST
विमल शर्मा पीटीआई, संभल

सार

संभल की चंदौसी कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मामले की सुनवाई 25 अगस्त तक स्थगित कर दी गई है। बार एसोसिएशन चुनाव के नामांकन के कारण कार्य प्रभावित होने से सुनवाई टल गई। हिंदू शक्ति दल अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने एक बयान के मामले में यह याचिका दायर की है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : instagram/Rahul Gandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ संभल जिले की चंदौसी कोर्ट में चल रहे एक मामले की सुनवाई अब 25 अगस्त को होगी। अदालत में वकीलों के बार एसोसिएशन चुनाव के नामांकन के चलते शुक्रवार को कामकाज प्रभावित रहा। इस कारण सेशन कोर्ट ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख तय की।

विज्ञापन


राहुल गांधी के अधिवक्ता सगीर सैफी ने बताया कि शुक्रवार को चंदौसी में स्थित अदालत में बार चुनाव के नामांकन के कारण न्यायिक कार्य बाधित रहा। इसके चलते एडीजे-2 आरती फौजदार ने सुनवाई की अगली तिथि 25 अगस्त निर्धारित की है। यह मामला हिंदू शक्ति दल के अध्यक्ष सिमरन गुप्ता द्वारा दायर किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने 15 जनवरी को एक बयान में कहा था कि हमारी लड़ाई बीजेपी-आरएसएस से नहीं, बल्कि भारत राज्य से है। याचिकाकर्ता सिमरन गुप्ता ने इस बयान को देश के नागरिकों और लोकतंत्र का अपमान बताते हुए कहा कि यह टिप्पणी करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने संभल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर 23 जनवरी को अदालत में याचिका दायर की। कोर्ट ने पहले राहुल गांधी को चार अप्रैल को तलब किया था। इसके बाद तारीख बढ़ाकर 7 मई कर दी गई थी। अब अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें