फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज को भेजा पत्र: संभल में ग्राम प्रधान बोला- गांव में अवैध खनन जारी, सीओ-थाना प्रभारी करवा सकते हैं हत्या

Fri, 25 Aug 2023 09:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ओबरी (संभल)

सार

ग्राम प्रधान ने जिला जज को पत्र भेजकर पूरे मामले का संज्ञान लेने की बात कही हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि शिकायत करने पर पुलिस उनसे रंजिश रख रही है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असमोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत अहरौला माफी के ग्राम प्रधान मारूफ हुसैन ने जिला न्यायाधीश को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने असमोली पुलिस से जान को खतरा बताते हुए संज्ञान लेने की बात कही है। ग्राम प्रधान ने अपने पत्र में कहा है कि उनके गांव में लंबे समय से अवैध खनन किया जाता है।

विज्ञापन


अब कुछ दिनों से चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस उनसे रंजिश मान रही है। ग्राम प्रधान का कहना है कि थाना पुलिस और सीओ असमोली यह कहते हुए बदसलूकी करते हैं कि गांव में होने वाली घटनाओं की जानकारी मीडिया तक पहुंचा रहे हो।

आरोप है कि पुलिस झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। ग्राम प्रधान ने अपनी जान को खतरा बताया है। संज्ञान लेते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में सीओ असमोली संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोप गलत लगाए हैं। यदि उनके पास कोई तथ्य हैं तो वह दिखाएं। मालूम हो ग्राम प्रधान अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें