फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: बिजली विभाग की विजिलेंस टीम और लोगों के बीच मारपीट, महिला समेत दो घायल, चेकिंग के बीच घंटों चला हंगामा

Tue, 16 Sep 2025 02:04 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल के चौधरी सराय में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम की छापेमारी के दौरान हंगामा हो गया। एक महिला ने टीम पर मारपीट का आरोप लगाया। इससे लोग भड़क गए और टीम का आधे घंटे तक घेराव किया।
विज्ञापन
संभल में बिजली चेकिंग के दाैरान हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में सोमवार की देर रात बिजली विभाग की विजिलेंस टीम का लोगों ने घेराव कर कर हंगामा काटा। शहादत की पत्नी गुलशन ने विजिलेंस टीम पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर विजिलेंस टीम के प्रभारी संजीव बलियान का कहना है कि महिला गिरकर घायल हुई है। मारपीट नहीं की गई है। विजिलेंस टीम ने घेराव करने और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घायल गुलशन की बेटी चांदनी ने बताया कि विजिलेंस की टीम सीधे घर में घुस आई और छत पर जाने लगी। मां ने रोका तो मारपीट करने लगे। सिर में गंभीर चोट आई है। बताया कि इसके बाद जब शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए और गाड़ी का घेराव किया गया।
विज्ञापन


करीब आधा घंटे तक हंगामा होता रहा। कोतवाली पुलिस पहुंची तो विजिलेंस टीम को निकाला गया। फुरकान ने बताया कि वह अपनी बहन गुलशन के साथ मारपीट करने का विरोध कर रहे थे तो विजिलेंस की टीम ने उनका सिर भी गाड़ी से टकरा दिया। जिससे उनका भी सिर फूट गया है।

गुलशन ने बताया कि उनके घर में बिजली चोरी नहीं की जा रही थी। कोई वीडियो हो तो विजिलेंस टीम दिखाएं। गलत तरीके से घर में घुसने को लेकर विरोध किया तो मारपीट की गई है। विजिलेंस थाना प्रभारी ने बताया कि वह जेई विकास कुमार के साथ गए थे।
विज्ञापन


टीम में छह सदस्य थे। बिजली चोरी की जा रही थी। लोगों ने घेराव किया तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। किसी तरह मौके से निकले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें