फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: गन्ना लेकर शुगर मिल गए थे किसान, ठंड से बचने के लिए ट्रॉली के नीचे सो गए, पहिये के नीचे दबने से मौत

Mon, 08 Jan 2024 03:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

गन्ना लेकर शुगर मिल गए किसान की ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी देर तक ट्रैक्टर चालक को पता नहीं चल पाया। मौके पर अन्य लोगों के शोर मचाने पर चालक नीचे उतरा। इसके बाद किसान का शव बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
संभल हादसे में जान गंवाने वाला युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किराये की ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर भर डीएसएम शुगर मिल में गए किसान की पहिया के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जहानंपुर निवासी किसान रवि कुमार (22) रविवार शाम पहलाद के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना डालने मिल में गया था। रात को गेट टोकन लेने के बाद चालक पहलाद ने ट्रॉली को मिल परिसर में बने यार्ड में खड़ा कर लिया।

विज्ञापन


उसके बाद रवि और चालक ठंड से बचने के लिये ट्रॉली के नीचे कपड़े बिछा कर सो गए। सोमवार सुबह चार बजे के करीब चालक उठा और ट्रैक्टर ट्रॉली को यार्ड में आगे बढ़ाने लगा। इस दौरान ट्रॉली के नीचे रवि सोता रह गया। ट्रॉली का पहिया चढ़ने से उसकी मौत हो गई। ट्रॉली के नीचे रवि को देख अन्य किसानों ने शोर मचाया। जब चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतरा। रवि की मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी कविता का गमगीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें