फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: रिश्तेदार की शादी से लौट रहे संभल के किसान की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। गाजियाबाद में हुई रिश्तेदार की शादी से लौट रहे किसान महेशपाल(55) पुत्र पान सिंह निवासी गांव लच्छमपुर थाना कुढ़फतेहगढ़ जनपद संभल की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार को महेश पाल गांव के ही अपने साथी नरेश के साथ गाजियाबाद में रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर कार में सवार होकर गए थे। शाम करीब सात बजे गाजियाबाद से लौट रहे थे। हसनपुर-संभल मार्ग पर सैदनगली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में महेश पाल और नरेश दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां महेश पाल को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें