बैंककर्मियों पर काम नहीं करने का आरोप
गांव टांडाकोठी के निवासी धर्मेंद्र पाल ने बताया कि उनके पिता की कोरोना काल में मौत हो गई। इसके बाद मां होरा देवी को विधवा पेंशन मिलने लगी। करीब डेढ़ साल पहले मां की भी मौत हो गई। मां के खाते में करीब 55 हजार रुपये हैं। इन्हें निकालने के लिए डेढ़ साल से चक्कर लगा रहा हूं।
अनेकों अभिलेख बैंक कर्मियों को दिए हैं लेकिन रुपये नहीं निकाल रहे हैं। शाखा प्रबंधक कहते हैं कि सिर्फ 13 हजार रुपये निकालने दिए जाएंगे। बाकी रकम नहीं निकालने दी जाएगी। धर्मेंद्र का कहना है कि जब रुपये उनके हैं, तो बैंक क्यों नहीं निकालने दे रहा है।
शाखा प्रबंधक और कर्मी मनमानी पर उतारू हैं। जिस कारण कोई काम नहीं हो रहे। इस बारे में अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वह परेशान हैं।