चंदौसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर मंगलवार को शंटिंग के दौरान इंजन पटरी से उतर गया। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस दौरान कुछ समय के लिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। रेलवे कर्मियों ने इंजन को दोबारा पटरी पर लाने का कार्य पूरा किया जा रहा है। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।