फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनियाठेर में हादसा: सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसी ईको वैन, दो मासूमों की मौत... सात घायल, मच गया कोहराम

Mon, 21 Apr 2025 11:01 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर

सार

मुरादाबाद हाईवे पर गुमथल तिराहे के पास खड़े डंपर में ईको वैन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो मासूमों की माैत हो गई। सभी लोग शादी से लौट रहे थे। 
विज्ञापन
बनियाठेर में हुआ हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद हाईवे पर थाना बनियाठेर के निकट गुमथल तिराहे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े डंपर में ईको वैन घुस गई। इससे वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो मासूमों आर्यंस और अक्षित की मौत जबकि सात लोग घायल हो गए। इसमें कई की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव टांडा के रहने वाले पप्पू का साला सत्येंद्र निवासी गांव पतरौआ कोतवाली चंदौसी के बेटे गुलशन की शनिवार को शादी थी। पप्पू ईको वैन से नाते रिश्तेदारों के साथ शादी में शामिल होने गया था। रविवार की सुबह सभी वापस लौट रहे थे।

इस बीच मुरादाबाद हाईवे पर थाना बनियाठेर के निकट गुमथल चौराहे पर सड़क किनारे खड़े बजरी ढोने वाले डंपर में वैन जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में पप्पू और उसका पांच वर्षीय बेटा आर्यंस समेत रीना पत्नी संजय कुमार और उसकी बेटी अमृता (5), बेटा शिवांश (3), चालक ऋषिपाल, अक्षित राय (3), रेनू पत्नी दीपक निवासी गण गांव ताजपुर जिला रामपुर और ऋतिक पुत्र नवल निवासी गांव जनकपुर थाना हजरतनगर गढ़ी जिला संभल गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें