फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यदायी संस्थाएं जॉबकॉर्ड धारकों को दें रोजगार- संजीव रंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/बहजोई। बहजोई कलक्ट्रेट सभागार में डीएम संजीव रंजन ने विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही सीएमओ के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं जॉब कॉर्ड धारक मनरेगा मजदूरों को रोजगार दें।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम संजीव रंजन ने सीएमओ से कहा कि सभी हेल्थ वैलनेस सेंटर को क्रियाशील रखा जाए। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को ठीक किया जाए। मेडिकल बनाने में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को ठीक किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से पीडब्ल्यूडी व अन्य कार्यदायी संस्थाएं अपने अपने कार्य में मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को रोजगार दें। इसकी कार्य योजना बनाकर कार्यालय को भेजी जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में छुट्टा पशुओं को गोशाला में रखा जाए। प्रत्येक विकासखंड पर गोशाला का निर्माण किया जाए। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवनों का निर्माण 15 से 20 दिनों के अंदर कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, बीएसए वीरेंद्र प्रताप, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, सभी खंड विकास अधिकारी, व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें