फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-शर्ट पहन कर जिलाधिकारी के सामने पहुंचे लिपिक पर हुआ 500 रुपये का जुर्माना

Wed, 29 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
कर्मचारी बिना शर्ट के कर रहे काम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टी-शर्ट पहन कर जिलाधिकारी के सामने पहुंचे एक लिपिक को लेने के देने पड़ गए। लिपिक पर पांच सौ रुपये का जुर्माना बोला गया है। संभल के जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने कलेक्ट्रेट में टी-शर्ट और जींस पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि कलेक्ट्रेट और अन्य सरकारी विभागों के लिपिक व अधिकारी सामान्य पैंट शर्ट पहनकर आएं। टी-शर्ट और जींस पहनकर आने की जरूरत नहीं है। इस आदेश को 15दिन से भी ज्यादा हो चुके हैं। अधिकतर लिपिक आदेश का पालन कर रहे हैं लेकिन मंगलवार को एक लिपिक ने आदेश का पालन नहीं किया।

लिपिक अनिल कुमार परियोजना निदेशक के कार्यालय में लिपिक हैं और वह परियोजना निदेशक के साथ फाइल लेकर जिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंच गए।  जिलाधिकारी ने पहले उन्हें आड़े हाथ लिया और इसके बाद उनसे जुर्माना वसूलने के लिए मौखिक आदेश परियोजना निदेशक को दिए। इस आदेश की कलेक्ट्रेट में चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें