बहजोई (संभल)। कलक्ट्रेट के पास बड़ा मैदान पर चल रहे ऑल यूपी चैलेंज कप के दूसरा मैच संभल और अतरौली की टीम के बीच हुआ। संभल ने सरफराज के 101 रन की बदौलत अतरौली की टीम को 61 रन से मात दी।
मंगलवार को दूसरे लीग मैच में अतरौली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेेबाजी करते हुए संभल की टीम ने सरफराज के शतक और अभय के 67 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 225 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अतरौली की टीम 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर मात्र 164 रन ही बना पाई। अतरौली के लिए निशांत ने 58 रन का सहयोग दिया। अंपायर तरुण कुमार व आदित्य रहे। वहीं कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा छोटू ने तथा स्कोरिंग राजू शर्मा व निखिल गुप्ता ने कही। आयोजकों में नवदीप बंटी समेत अय्यूब पहलवान, प्रिंस शर्मा, अजीत शंखधार, भुवनेश गौतम व ललित मोहन शर्मा का सहयोग रहा।