ईदगाह और कुरेशियान स्थित मस्जिद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने के मामले में पुलिस ने दोनों इमामों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दरोगा संजय कुमार की ओर दर्ज कराए गए मामले में बताया कि 21 जनवरी को ईदगाह व कुरेशियान मस्जिद में मानक से अधिक तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जा रहा था।
नखासा थाना पुलिस उपद्रवियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन उपद्रवी घर छोड़कर भागे हुए हैं। यह वह उपद्रवी हैं जिनके खिलाफ नखासा थाना पुलिस ने गैरजमानती वारंट जारी कराया है। अन्य जो फोटो के माध्यम से उपद्रव करते हुए दिखाई दिए हैं उनकी भी पहचान के लिए टीम लगी है।
वहीं, दूसरी ओर 45 उपद्रवियों के खिलाफ संभल कोतवाली पुलिस भी गैरजमानती वारंट जारी कराने की प्रक्रिया में लगी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 70 उपद्रवियों को संभल कोतवाली और नखासा थाना पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है। 24 उपद्रवियों के खिलाफ नखासा थाना पुलिस ने गैरजमानती वारंट जारी कराया है।