दोनों युवक भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। जो रिवॉल्वर उनके हाथ में है वह मेरा नहीं है। बल्कि उनके गांव के ही एक व्यक्ति का है। पुलिस ने मेरे खिलाफ गलत रिपोर्ट दर्ज की है। यह दोनों युवक न मेरे प्राइवेट सुरक्षाकर्मी हैं। - राजेश सिंघल, उपाध्यक्ष, पश्चिमी क्षेत्र यूपी।
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की है। आगे भी छानबीन की जा रही है। जिन युवकों के हाथ में रिवॉल्वर है उनके नाम कोई शस्त्र लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। इसलिए जिसका भी रिवॉल्वर है। उसका लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई तक कराई जाएगी। - कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल
भाजपा नेता के भाई के खिलाफ दर्ज है चोरी के वाहन काटने में एफआईआर
भाजपा नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इसमें एक एफआईआर में कबाड़ फैक्टरी में चोरी के वाहन काटने का आरोप है। जबकि दूसरी एफआईआर विवेचना प्रभावित करने की है। तीसरी एफआईआर धमकाने और फर्जी तरीके से चेक बाउंस कराने के मामले में है।