अब्बास हैदर के नहीं कोई संतान
इकरोटिया गांव के अब्बास हैदर की इस हादसे में मौत हुई है। वह खुर्शीद हैदर के सगे साढ़ू थे। सूचना मिलते ही उनके परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए और बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर गांव चले गए। परिजनों के अनुसार अब्बास हैदर के कोई संतान नहीं है। परिवार में उनकी पत्नी रबाब जेहरा है। उनका रो -रोकर बुरा हाल है।
कैंटर छोड़कर भागा चालक
हसनपुर मार्ग पर हुए हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतकों को जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद कैंटर को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद दोनों वाहनों को मौके से हटाया गया था।
हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद जरूरी कार्रवाई कर शव परिजनाें के सुपुर्द कर दिए हैं। -कुलदीप कुमार, सीओ असमोली