फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन शुरू, सुबह से ही लगी लंबी कतार

Sat, 17 Apr 2021 01:52 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, चंदौसी
विज्ञापन
लाइन में लगे दावेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभल जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी आठ ब्लॉकों में शनिवार सुबह आठ बजे से नामांकन शुरू हो गया है। बनिया खेड़ा ब्लॉक में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य पद के दावेदार सुबह साढ़े छह बजे से ही ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर लाइन में लग गए। 
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया और खिड़की पर निर्धारित दूरी पर गोले बनाकर नामांकन कराने आए दावेदारों की लाइन लगवाई। बनिया खेड़ा ब्लॉक में प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में शांतिपूर्वक तरीके से नामांकन कराने की प्रक्रिया जारी है। 

बनिया खेड़ा ब्लॉक में नामांकन को पहुंचे दावेदार व प्रस्तावों के हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया गया। संभल जनपद में ग्राम प्रधान के 670 पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 853 पद, जिला पंचायत सदस्य के 35 पद व ग्राम पंचायत सदस्य के 10000 पदों पर नामांकन होना है। यह नामांकन 17 अप्रैल व 18 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें