रेलवे स्ट्रेशन पर जीआरपी बैरक के सामने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव कटा पड़ा मिला। आधार से मृतक की शिनाख्त श्रवण (43) निवासी निजामुद्दीन जिला बदायूं के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने से मानसिक रूप से कमजोर बताया। मृतक दो दिन पहले घर से निकल गया था।
शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे स्टेशन पर यात्रियों ने शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। उन्होंने मामले की सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी में मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में उसका नाम श्रवण पुत्र उमाशंकर गांव निजामुद्दीन शाह जिला बदायूं लिखा हुआ था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
मृतक का चचेरा भाई चंदौसी स्टेशन पर पहुंचा। उसने बताया कि श्रवण मानसिक रूप से कमजोर है। दो दिन पहले घर से निकल गया था। तब से उसे तलाश कर रहे थे। पर कोई पता नहीं चला। शनिवार को सुबह जीआरपी से उसके बारें में जानकारी मिली। बताया कि मृतक शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। मानसिक रूप से कमजोर होने के चलते करीब सात बजे से उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर अलग रह रही है। जीआरपी ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।