फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्मार्ट चोर’ ने एटीएम का नंबर पूछकर ई-वॉलेट में ले लिए पैसे

Sat, 10 Dec 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
कैशलैस
विज्ञापन
लेकिन चूक ये कर दी कि पैसे उड़ाने के बाद तीन अलग-अलग ई-वॉलेट में उन्हें ट्रांसफर किया गया है। बैंक को सूचना देने के बाद ग्राहक के एटीएम को ब्लॉक कर दिया गया है। पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस अब साइबर सैल से मामले की जांच कराने में जुट गई है।
विज्ञापन


मोहम्मद नाजिम चौधरीसराय में रहते हैं। नाजिम ने बताया कि उनके पास दिन में 3 बजे के करीब एक फोन कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक्सिस बैंक का अधिकारी बताया और कहा कि आपके एटीएम में ट्रांजेक्शन नहीं है। जल्दी ही बैंक आएं या फिर अपने कर्ड की डिटेल बताएं इसके बाद एटीएम का 16 डिजिट का नंबर पूछ लिया और कुछ ही देर में 35,800 रुपये एटीएम नंबर लेकर गायब कर दिए। इसका पता तब चला जब फोन पर मैसेज आए। लेकिन शातिर चोर ने चूक ये कर दी कि उसने ई-वॉलेट में ही पैसों को ट्रांसफर कर लिया। 

ग्राहक के मोबाइल पर इन ई-वॉलेट में डेबिट कार्ड से पैसे ट्रांसफर करने के मैसेज आए। कार्ड का प्रयोग कर पे-टीएम वालेट में 8,000 और एसबीआई वडी में 21,900 और एम-पैसा में 4999 रुपये ट्रांसफर किए गए। यह पेमेंट शुक्रवार को दिन में तीन से चार बजे के बीच किए गए हैं। 
विज्ञापन


ग्राहक ने इसके बाद बैंक शाखा में जाकर जानकारी दी। बैंक ने एटीएम को ब्लॉक कर दिया है। इस बारे में कोतवाली संभल में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यदि ई-वॉलेट में ट्रांसफर किया गया है तो चोर पकड़ा जाएगा। बैंक कर्मचारी से बातचीत में बताया कि ई-वॉलेट से जांच करने पर चोर पकड़ा जाएगा। ग्राहक  के फोन पर ई-वॉलेट ट्रांजेक्शन के वन टाइम पासवर्ड भी आए तो उसने तुरंत बता दिए। इस तरह की कॉल का कोई उत्तर द दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें