फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार लाएगी रामराज्य

Mon, 04 Apr 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में बोलते सांसद
विज्ञापन
क्षेत्र के हाजीबेड़ा गांव में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से विधान सभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। सपा सरकार पर जमकर सियासी तीर चलाए। वक्ताओं ने कहा कि सपा सरकार में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर रामराज्य आएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम यशपाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सांसद सत्यपाल सिंह सैनी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में विकास का इतिहास कायम करेगी।

एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि शिक्षित समाज ही राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाएगा। बच्चों को शिक्षित अवश्य करें। कार्यक्रम के संयोजक अवधेश यादव ने कहा कि हिंदू नववर्ष के अवसर पर आठ अप्रैल को उत्तर प्रदेश में मिशन 2017 को पूरा करने को संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व विधायक सत्येंद्र सिंह, महेशचंद्र शर्मा, भुवनेश राघव, राजपाल यादव, कमल शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, ओमवीर शर्मा, चौधरी नरेंद्र सिंह, चौधरी बहोरन सिंह, खिलेंद्र सिंह, मोहित चाहल, राजाराम सिंह, हरेंद्र सिंह, जयप्रकाश प्रजापति, हंसराज यादव, सोनू त्यागी, अशोक वाजवा, प्रेमराज त्यागी आदि रहे। अध्यक्षता चौधरी पूर्व मंत्री हरपाल सिंह व संचालन भुवनेश राघव ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें