फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने उठाया खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा, अफसरों ने मांगा समय

विज्ञापन
संभल में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार से वार्ता करते सपाई। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नगर के मुख्य मार्गों पर हुए गड्ढों को लेकर सपाइयों ने मुद्दा उठाया है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की है। समस्या के समाधान की मांग उठाई है। ज्ञापन सौंपकर तीन दिन में सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग की है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलित की चेतावनी दी है। यह मुद्दा सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में उठाया गया। इस बीच बैठक में लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को सपाइयों ने जमकर हड़काया। अब लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने तीन दिनों के भीतर सड़कें गड्ढा मुक्त करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष फिरोज खां कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर पहुंचे। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ से मुलाकात की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि संभल-गजरौला मार्ग नेशनल हाइवे से जोड़ा जाना है। वर्ल्ड बैंक ने स्वीकृति दे दी है। इसके बाद भी कार्य सुस्त चल रहा है। जबकि संभल का चौधरी सराय चौराहे से बहजोई मार्ग, आदमपुर मार्ग और हसनपुर मार्ग पर गहरे और बढ़े गड्ढे हो गए हैं। आए दिन हादसों में लोग घायल हो रहे हैं। जिससे आम जनता परेशान हो गई है।
कई बार लोक निर्माण विभाग से शिकायत की लेकिन सुनवाई अब तक नहीं हुई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने भाजपा नेताओं पर निर्माण कार्य के लिए आए धन को हड़पने का भी आरोप लगाया है। साथ ही बैठक में मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सपाइयों ने जमकर हड़काया और गड्ढा मुक्त सड़कें बनाने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि तीन दिन में सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुईं तो आंदोलित होने की चेतावनी दी है। सपाइयों को लोक निर्माण विभाग ने तीन दिन में गड्ढा मुक्त सड़कें बनाने का आश्वासन दिया है। उप जिलाधिकारी ने भी जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें