फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वीवीआईपी कार्यक्रम में लापरवाही करने पर चार सचिवों के वेतन पर रोक

Fri, 09 Feb 2024 03:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह गांव में वीवीआईपी कार्यक्रम के लिए लगाए गए पवांसा ब्लॉक क्षेत्र में तैनात पंचायत सचिव सुहेल खान, जमालुउद्दीन, सुरजीत सिंह और गौरव कुमार के एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय ने की है। उन्होंने बताया कि चार सचिवों को कार्य के लिए ऐंचोड़ा कंबोह में तैनात किया गया था लेकिन निरीक्षण के दौरान यह मौके पर अनुपस्थित मिले। इसे लापरवाही मानते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरी ओर सफाई कार्य में लापरवाही पर दो सफाई कर्मी निलंबित किए गए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि सफाई कार्य में लापरवाही बरतने के लिए संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव मांडली समसपुर में तैनात अलका और बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव रंपुरा में अमृतलाल को निलंबित कर दिया है। गांव में गंदगी फैले होने और इनके द्वारा कार्य न करने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें