फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साक्षी सेवा समिति ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। साक्षी सेवा समिति की ओर से रविवार को बहजोई रोड के एक रेस्टोरेंट में महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति की प्रदेश अध्यक्ष रंजना शर्मा ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यवाहक अध्यक्ष दमयंती सिंह, सचिव बबिता बिंदल, कोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी यादव व पूर्व अध्यक्ष सुधा शर्मा ने समिति कल्याण मंत्र का उच्चारण कर सर्व समाज हित में प्रार्थना की। इसके बाद समिति के सदस्यों ने महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रंजना शर्मा ने बताया कि साक्षी सेवा समिति समाजहित में निरंतर सेवा कार्य कर रही है। समिति उन लोगों का सम्मान भी करती है, जिन्होंने सामाजिक हित और मानव सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। इसी क्रम में उन स्वास्थ्य कर्मी बहनों का सम्मान किया गया, जिन्होंने कोरोना काल जैसी विषम परिस्थितियों में भी निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मीरा राघव, कृष्णा, अवनेश गुप्ता, फूलवती, रानी पिप्पल, मीरा दुबे, जयश्री, वर्षा सिंधी, सुनीता शर्मा, मनी पोरवाल, श्रेया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें