धनारी। डीपी विद्यापीठ स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सैंजना और सुल्तानगढ़ टीम के बीच कांटे की टक्कर का मुकाबला हुआ। जिसमें सैंजना की टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर 57 विकेटों से सुल्तानगढ़ की टीम को मैच हरा दिया। मैन ऑफ द मैच अमर पाल को मिला।
शनिवार को डीपी विद्यापीठ स्कूल के मैदान पर सुल्तानगढ़ के कप्तान विपिन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सैंजना की टीम ने 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज अमरपाल ने 63 और प्रदीप ने 24 व धर्मेंद्र ने 16 रनों का योगदान दिया। सुल्तानगढ़ के गेंदबाज साकिब व दिनेश ने एक-एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तानगढ़ की टीम ने 7.2 ओवर में 77 रन बनाकर ही आउट हो गई। जिसमें बल्लेबाज दिनेश ने 33 और हंसराज ने 25 रन बनाए। सैंजना के गेंदबाज अमरपाल ने चार विकेट लिए। अंपायर की भूमिका देव यादव और अंकित गुप्ता और स्कोरिंग दानिश ने की। इस दौरान गुड्डू, निशांत गावर, दिनेश चंद्र, अनिल पुनिया, मदन गोपाल, गजेंद्र, दिनेश, विक्की, कुंवरपाल, अर्जुन, पन्नालाल, कपिल, राजपाल, आदित्य आदि मौजूद रहे।