फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सहबा क्लब ने जैन क्लब और श्रीलंका ने सिरसी चैंपियन को दी शिकस्त

Tue, 14 May 2024 04:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी । सिरसी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सहबा क्लब ने जैन कल्ब को छह विकेट और दूसरे मैच में श्रीलंका ने सिरसी चैंपियन को सात विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

सोमवार को पहले मैच में जैन क्लब के कप्तान जमाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने 20 ओवर में 103 रन बनाए। इसमें फिरोज आलम ने 36 रन और जमाल ने 11 रन बनाए। सहबा क्लब के गेंदबाज सुहेल अब्बास ने चार, बॉबी और अमान ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहबा क्लब की टीम ने 18.2 ओवर में चार विकेट खोकर 104 रन बनाकर छह विकेट से जीत हासिल कर ली। सहबा क्लब की ओर से कदीर ने 38 रन और जमा हैदर ने 21 रन बनाए। जैन क्लब के गेंदबाज फहीम ने दो विकेट लिए। सुहैल मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरा मैच में सिरसी चैंपियन के कप्तान कबीर ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में छह विकेट पर 98 रन बनाए। जिसमें कदीर ने 25 रन, शानू ने 19 रन और जोन ने 14 रन बनाए। श्रीलंका के गेंदबाज जावेद ने दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 100 रन बनाकर जीत दर्ज की। श्रीलंका की ओर से असलम ने 37 रन और अजीम ने 36 रन बनाए। असलम मैन ऑफ दा मैच रहे। अंपायर की भूमिका अजमल और साहिल ने निभाई। कमेंट्री हुसैन मेहंदी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें