फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सादात क्लब ने रन राइडर को सात विकेट से मैच हराया

Fri, 02 May 2025 11:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
सिरसी के क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता बल्लेबाज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिरसी। सिरसी के रेलवे ग्राउंड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सादात क्लब और रन राइडर क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें सादात क्लब ने सात विकेट से जीत दर्ज की। सादात क्लब के कप्तान मोहम्मद अरगान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। रन राइडर क्लब बल्लेबाजी करते हुए 7.4 ओवर में 63 रन पर आउट हो गई। जबकि रन राइडर क्लब की ओर से चंदू ने 22 रन बनाए। वहीं सादात क्लब के गेंदबाज वली मुर्तजा ने 4 विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सादात क्लब की टीम ने सात ओवर में 7 विकेट से जीत दर्ज की। सादात क्लब की ओर से मोहम्मद रजा उर्फ शबी ने 25 रन और फैजान ने 16 रन बनाए। इसमें मेन ऑफ द मैच वली मुर्तजा रहे। एम्पायर की भूमिका मोनिस और रहबर ने निभाई। जबकि स्कोरर मोहम्मद आजिम रहे। कमेंट्री वली और शुजा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें