फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफ मैराथन आज, तैयारियां पूरी, 1243 पंजीकरण हुए

Sun, 14 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 हाफ मैराथन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। क्लीन चंदौसी, ग्रीन चंदौसी के आह्वान के साथ हर उम्र और वर्ग के व्यक्ति रविवार को सुबह सवा आठ बजे आरंभ होने वाली हाफ मैराथन दौड़ में हिस्सा लेंगे। शनिवार तक हाफ मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने के लिए करीब 1243 पंजीकरण हो चुके हैं।




हाफ मैराथन दौड़ के लिए हर वर्ग में उत्साह है। क्लीन चंदौसी, ग्रीन चंदौसी के लिए हर उम्र वर्ग के व्यक्तियों ने अपने पंजीकरण कराए हैं। रविवार को सुबह सवा आठ बजे मेला ग्राउंड से हाफ मैराथन दौड़ का शुभारंभ होगा। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर दौड़ मेला ग्राउंड में आकर संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 चार ग्रुप में होने वाली हाफ मैराथन दौड़ के लिए शनिवार की शाम तक 16-35 आयु वर्ग में 900, 36-55 आयु वर्ग में 75, 55 और इससे अधिक आयु वर्ग में 18 और महिला वर्ग में 250 पंजीकरण हुए हैं। पंजीकरण रविवार को सुबह आठ बजे तक किए जाएंगे। प्रतिभाग करने के इच्छुक व्यक्ति रविवार को सुबह आठ बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह जानकारी मनोज कुमार मीनू ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें