संभल। अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताकर खाते से 60000 रुपये ट्रांसफर कर लिए। जब रुपये नहीं वापस खाते में नहीं आए तो ठगी का अहसास हुआ। अब पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। दरअसल, हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी फरहान अब्बास संभल में एक निजी अस्पताल में काम करता है। फरहान अब्बास ने बताया कि मेरा खाता एचडीएफसी बैंक में है। मेरे फोन पर 22 जुलाई को कॉल आई आई और कॉल करने वाले अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताया। फोन पे के माध्यम से दो बार में पच्चीस-पच्चीस जबकि एक बार में दस हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। रुपये वापस नहीं आए तो ठगी की जानकारी हुई। जिसकी तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।