फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शेयर खरीदने और बेचने के नाम पर ठगे 1.46 लाख रुपये वापस कराए

Mon, 13 Jan 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर खरीदने और बेचने के नाम पर ठगे 1.46 लाख रुपये वापस कराए
विज्ञापन

संभल। साइबर अपराध पुलिस टीम ने शेयर खरीदने और बेचने के नाम पर ठगे गए 1.46 लाख रुपये वापस कराए हैं। हयातनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायतरीन के मोहल्ला पीलाखदाना निवासी मुनेश कुमार के साथ यह ठगी की गई थी।
विज्ञापन

मुनेश कुमार ने साइबर थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक अमरीश कुमार ने बताया कि साइबर अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान इस मामले की गहनता से जांच कराई गई। अज्ञात ठगों के खाते में रुपये फ्रीज कराए। इसके बाद पीड़ित मुनेश कुमार को एक लाख 46382 रुपये वापस कराए हैं। उन्होंने बताया कि प्रलोभन में किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि किसी के साथ साझा न करें। बताया कि धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 या फिर साइबर थाने में सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें