फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आरआरके रेड ने आरआरके ग्रीन को सात रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। आरआरके स्कूल में शनिवार को आरआरके क्रिकेट एकेडमी की ओर से त्रिकोणीय क्रिकेट शृंखला का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आरआरके ग्रीन, ब्लू व रेड टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में आरआरके रेड ने ग्रीन को सात रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में आरआरके ग्रीन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुख्य अतिथि जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी बदरुद्दीन सिद्दीकी ने प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार पांडे व उप प्रधानाचार्या डॉ. अर्चना शर्मा के साथ संयुक्त रूप से शुरुआत की। इसके बाद आरआरके रेड टीम ने कप्तान निशा के नेतृत्व में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 166 रन बनाए।
जवाब में आरआरके ग्रीन के कप्तान निलय के नेतृत्व में 159 रन ही बना सकी। इस प्रकार आरआरके रेड टीम ने सात रनों से मैच जीत लिया। खिलाड़ी रुद्र प्रताप मैन ऑफ द मैच और युग अग्रवाल बेस्ट बॉलर, अनुराग यादव मैन ऑफ द सीरीज, फाइटर ऑफ द मैच मनीष व बेस्ट बेट्समैन निलय को चुना गया। अंपायर की भूमिका अमन व अनंत ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें