फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की मार: संभल-चंदौसी मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी रोडवेज बस

Wed, 20 Dec 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल- चंदौसी मार्ग पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई रोडवेज बस। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
कोहरे के कारण संभल- चंदौसी मार्ग पर रोडवेज बस गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। हादसे इतना जबरदस्त था कि रोडवेज चालक और परिचालक हादसे में घायल हो गए जबकि ट्रैक्टर चालक को चोट नहीं आई है। चालक को दूसरी बस से बैठाकर उपचार के लिए भिजवाया गया। बस में 35 यात्री बैठे हुए थे। बस में सवार यात्रियों के कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन


सोमवार को बदायूं डिपो की रोडवेज बस यूपी 25 बीटी 3835 बदायूं से चंदौसी होते दिल्ली जा रही थी। सुबह करीब 10.30 बजे रोडवेज बस संभल-चंदौसी मार्ग पर खेड़ाखास गांव के निकट पहुंची तो संभल की ओर से गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। बस टकराने के बाद यात्रियों की चीख पुकार मचनी शुरू हो गई। टक्कर लगते ही बस चालक के आगे लगा शीशा फूट गया।

इससे कारण रोडवेज बस चालक बदायूं निवासी वीरपाल सिर में चोट लगने से चोटिल हो गया जबकि बदायूं निवासी परिचालक नरेशपाल के भी पैर में मामूली चोट आई है। दूसरी रोडवेज बस से यात्रियों को बैठाकर सफर तय कराया गया जबकि घायल रोडवेज बस चालक को भी दूसरी बस से ही उपचार के लिए चंदौसी भिजवाया गया। ट्रैक्टर चालक के चोट नहीं आई है। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें