फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम पांच बजे से समाप्त हो जाएगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार के लिए जलाभिषेक को लेकर किया गया रूट डायवर्जन सोमवार शाम पांच समाप्त हो जाएगा। रूट बहाल होने से दो दिन से रुके भारी वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से होने लगेगी। जलाभिषेक के लिए सुबह शिवालयों पर भारी भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

सावन का तीसरा सोमवार आज हैं। राजघाट व हरिद्वार से अधिकांश शिवभक्त गंगाजल लेकर गंतव्य तक पहुंच चुके हैं। कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर संभल जिले में शनिवार सुबह आठ बजे से रूट डायवर्ट कर दिया गया था। जिले में नौ डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए थे। भारी वाहनों को खड़ा करने लिए पांच पार्किंग स्थल बनाए गए थे। रूट डायवर्जन सोमवार शाम पांच बजे तक लागू रहेगा। इसके बाद सभी रूट खोल दिए जाएंगे। पार्किंगों मेें खड़े किए गए भारी वाहन दो दिन बाद गंतव्य को रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें